spot_img
spot_img
Friday, February 20, 2026
spot_img

बिग ब्रेकिंग : रामनगर से निर्दलीय प्रत्याशी श्वेता मासीवाल पर दर्ज हुआ मुकदमा, देखें ऐसा क्या कर दिया उन्होंने

रामनगर (महानाद) : रामनगर विधानसभा चुनाव में निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़ रहीं श्वेता माशीवाल के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

श्वेता के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमे में बताया गया है कि दिनांक 13/14.02.22 की रात्रि को एसडीएम, सीओ व कोतवाल रामनगर विधानसभा निर्वाचन के दृष्टिगत क्षेत्र भ्रमण पर थे। जब सभी अधिकारीगण खताड़ी, भवानीगंज, गुलरघट्टी भ्रमण करते हुए ब्रजेश अस्पताल के पीछे गली में पहुंचे तो रामनगर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी श्वेता माशीवाल अपने 40-50 समर्थकों के साथ गाड़ियों के पीछे से आकर अचानक गाडियों के आगे बैठ गयीं तथा सभी गाडियों को रोक दिया तथा अपने आपको फेसबुक लाइव कर गाली गलौच कर अनर्गल बातें करने लगीं तथा अपने समर्थकों को भी फेसबुक लाइव आने को कहकर भड़काने लगीं।

श्वेता को मौके पर सभी अधिकारीगणों द्वारा काफी समझाया गया परन्तु इन्होंने किसी की भी बात नहीं सुनी। जिस कारण निर्दलीय प्रत्याशी श्वेता माशीवाल व उनके समर्थकों के विरुद्ध कोतवाली रामनगर में एफआईआर सं. 56/22 धारा 353/341/186/188/504 भादवि पंजीकृत किया गया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles