spot_img
spot_img
Friday, April 3, 2026
spot_img

उत्तराखंड में भाजपा की बनेगी पूर्ण बहुमत की सरकार : त्रिवेंद्र रावत

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : रामनगर में शादी समारोह में शामिल होने आए पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यहां काशीपुर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान त्रिवेन्द्र रावत ने कहा कि भाजपा प्रदेश में दोबारा से पूर्ण बहुमत से सरकार बना रही है।

मंडी गेस्ट हाउस में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि क्योंकि उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा है। इसलिए वह अब मुख्यमंत्री की दौड़ से बाहर हैं। बाकी पार्टी हाईकमान का निर्णय अंतिम व सर्वमान्य होगा। उन्होंने कहा कि एक हवा उड़ाई जा रही है कि निर्दलीय विधायक भी बन रहे हैं। लेकिन यह सही नहीं है। उत्तराखंड की जनता ने हमेशा राष्ट्रीय पार्टियों को ही महत्व दिया है और भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बना रही है। इसमें किसी को भी कोई शक नहीं होना चाहिए। जो एक मिथक है कि सरकार हर 5 साल बाद दूसरी पार्टियों की बनती है। वह मिथक भी इस बार टूट जाएगा।

इस दौरान भाजपा प्रत्याशी त्रिलोक सिंह चीमा, मेयर उषा चौधरी, गजराज सिंह बिष्ट, मोहन बिष्ट, सीमा चौहान, गुरविंदर सिंह चंडोक, आशीष गुप्ता, लवीश अरोरा, पार्षद अनिल कुमार, नामित पार्षद पुष्कर बिष्ट, रजत सिद्धू, वीरेंद्र चौहान, प्रशांत पंडित आदि ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles