spot_img
spot_img
Thursday, February 26, 2026
spot_img

जसपुर : पुष्कर सिंह धामी के सीएम बनने पर भाजपाईयों ने आतिशबाजी कर बांटी मिठाइयां

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : पुष्कर सिंह धामी के पुनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बनने के बाद सोशल साइट्स, व्हाटसएप और फेसबुक पर लोगों ने एक दूसरे को बधाई देकर अपनी खुशियां जताई। उधर भाजपा समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने उनके दोबारा मुख्यमंत्री बनने पर लड्डू बांटे और जगह-जगह आतिशबाजी भी की।

भाजपा नेता शीतल जोशी ने अपने निवास पर समर्थकों संग आतिशबाजी कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जिंदाबाद के नारे लगाए।

सोमवार देर शाम को मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी के नाम के ऐलान के बाद से भाजपा खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। सोशल साइट्स पर बधाइयाँ शुरू हो गई। वहीं जगह-जगह लोगों ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया। जसपुर क्षेत्र मे जश्न का माहौल रहा। पुष्कर सिंह धामी के एक बार फिर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपाइयों ने मिठाई बांटकर और आतिशबाजी कर खुशी जताई साथ ही केंद्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट किया।

पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल के आवास पर कार्यकर्ताओं ने पुष्कर सिंह धामी को पुनः मुख्यमंत्री बनाये जाने पर ढोल-नगाड़ों पर जमकर डांस कर मिष्ठान वितरण किया। पूर्व सांसद प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता शीतल जोशी ने भी अपने आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जमकर आतिशबाजी की ढोल नगाड़ों की थाप पर डांस कर पुष्कर धामी के दोबारा मुख्यमंत्री बनने पर खुशी का इजहार किया।

इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह चौहान, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुधीर विश्नोई, नगर मंडल महामंत्री डॉ. सुदेश चौहान, विनोद कुमार, अशोक खन्ना, मदन गोला, चौधरी ब्रजवीर सिंह, कमल कुमार, संजय दत्त, मदनलाल, अंकुर सक्सेना, विकास कुमार, तरुण गहलौत, अनिल नागर आदि मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles