spot_img
spot_img
Thursday, February 26, 2026
spot_img

जसपुर : आरपी सिंह बने समदर्शी संस्था के नये अध्यक्ष

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : सामाजिक कार्यों में अग्रणी नगर की समदर्शी संस्था की नई कार्यकारिणी के अध्यक्ष आरपी सिंह एवं डॉ. सुदेश कुमार को तीसरी बार पुनः महासचिव तथा हरकेश सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया।

समदर्शी संस्था के सदस्यों की एक बैठक आहूत की गई। जिसमें संस्था की नई कार्यकारिणी गठित करने के लिए विचार विमर्श किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से आरपी सिंह को अध्यक्ष व डॉ. सुदेश कुमार को महासचिव तथा मास्टर हरकेश सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया। बैठक में नव नियुक्त अध्यक्ष एवं महासचिव के साथ सर्व सम्मति से कार्यकारिणी का विस्तार करने तथा संस्था के नये सदस्य बनाने, सर्वधर्म सामूहिक विवाह में अब जसपुर क्षेत्र के सीमांत क्षेत्रों की बेटियों को भी पात्र बनाने का निर्णय लिया। संस्था इस बार प्रतिभा सम्मान समारोह का भी आयोजन करेगी। जोकि कोविड- 19 संक्रमण की वजह से दो वर्षाे से नही किया जा रहा है।

संस्था के पूर्व अध्यक्ष मौ. यामीन ने नवनियुक्त अध्यक्ष व महासचिव एवं कोषाध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया एवं संस्था को हमेशा आगे रहने एवं अच्छे कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दीं। संस्था के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आरपी सिंह, महासचिव डॉ. सुदेश चौहान तथा कोषाध्यक्ष हरकेश सिंह ने उपस्थित संस्था के कार्यकारिणी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर प्रेम सिंह सहोता, सुरेंद्र सिंह, बृजपाल सिंह, गुरुदेव सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles