spot_img
spot_img
Wednesday, February 25, 2026
spot_img

बाजपुर से चोरी करने चैती मेला पहुंचा गंगाराम, अब करेगा जेल की सैर

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : चैती मेले में प्रसाद की दुकान के गल्ले से पैसा चोरी करते एक व्यक्ति को दुकानदार ने रंगे हाथ दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया।

मौहल्ला रजवाड़ा, मंसा देवी मंदिर निवासी उदय कुमार पुत्र राजेश्वर शर्मा ने आईटीआई थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी चैती मेले में मां बाल सुन्दरी मंदिर के प्रवेश द्वार के पास प्रसाद की अस्थाई दुकान है। वह और उनका साथी मोन्टू ठाकुर पुत्र स्व. महेश चन्द्र अपनी दुकान में श्रद्धालुओं को प्रसाद बेच रहे थे। इस दौरान एक व्यक्ति ने दुकान में रखे गल्ले से रूपये निकाल लिए और भागने लगा। जिस पर उन्होंने हल्ला मचाते हुए दौड़कर उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। उसके पास से गल्ले से चोरी किए गए 1800 रूपये भी बरामद हो गये।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गंगाराम पुत्र कुंवर सेन निवासी महेशपुरा, बाजपुर बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर जेल भेज दिया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles