spot_img
spot_img
Tuesday, March 17, 2026
spot_img

Breaking News : कोतवाली में पत्नी ने किया पति का सुतान, ख़ाकी के सामने जोड़ दिया तूफान…

हल्द्वानी (महानाद) : कोतवाली परिसर में पति-पत्नी का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। जहां एक युवक को उसकी पत्नी और सास ससुर ने कोतवाली में ही पीटना शुरू कर दिया।

कोतवाली परिसर में बवाल होता देख पुलिसकर्मियों ने तुरंत मिया बीबी को छुड़ाकर मामला शांत करा दोनों पक्ष को वापस उनको घर भेजा।

बताया जा रहा है कि कोतवाली परिसर के महिला हेल्पलाइन में महिला द्वारा अपनी पति खिलाफ शिकायत की गई थी। जहां पीलीभीत निवासी महिला के पति को बुलाया गया था। जहां काउंसलिंग के बाद दोनों पक्षों को घर जाने को कहा गया।

इस दौरान महिला अपने पति के ऊपर थप्पड़ और लात घूंसे बरसाना शुरू कर दिये। महिला के पति का कहना है कि वह पीलीभीत से हल्द्वानी आया था लेकिन पत्नी और उसके ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles