spot_img
spot_img
Wednesday, March 25, 2026
spot_img

काशीपुर : रेलवे फुट ओवर ब्रिज की मांग को लेकर विधायक चीमा से मिला प्रतिनिधिमंडल

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : पुराना आवास विकास, नया आवास विकास, सुभाष नगर, शुभविहार व पुष्पविहार के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल नगर निगम के नामित पार्षद पुष्कर बिष्ट के नेतृत्व में विधायक त्रिलोक सिंह चीमा से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रवासियों की समस्या को बताते हुए कहा कि काशीपुर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नं. एक पर अव्यस्थित फुट ओवर ब्रिज जो प्लेटफार्म नं. 2 व 3 की ओर जाकर समाप्त हो रहा है। उसका विस्तार करके रेलवे विभाग की खाली पड़ी भूमि रेलवे मनोरंजन सदन की तरफ तक कर दिया जाये। इससे रेलवे की सुविधाओं से वंचित आबादी लाभ उठा सकेगी।

विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने प्रतिनिधिमंडल को समस्या निस्तारण का विश्वास दिलाया और कहा कि उच्च अधिकारियों से भेंट कर समस्या का निदान कराया जायेगा।

प्रतिनिधिमंडल में केशव सरन अग्रवाल, कृष्ण कुमार अग्रवाल एडवोकेट, पुष्कर बिष्ट शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles