spot_img
spot_img
Monday, April 6, 2026
spot_img

गुडवर्क : जसपुर कोतवाली पुलिस ने पकड़े दो वाहन चोर

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : कोतवाली पुलिस ने दो चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो चोरों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

बता दें कि एसएसपी उधम सिंह नगर मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर क्षेत्र में हो रही चोरियों की घटनाओं का अनावरण करने के लिए टीम का गठन किया गया था। जिसके तहत जसपुर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए कुंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव भवानीपुर से एक अभियुक्त के घर से एक मोटर साइकिल जिसका नंबर यूके 06 टी 4776 के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस द्वारा गहनता से पूछताछ करने पर वाहन चोर की निशानदेही पर दूसरी मोटर साइकिल जिसका नंबर यूके 06 टी1550 को दूसरे आरोपी के साथ गिफ्तार किया गया।

मामले की जानकारी देते हुए जसपुर कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि पकडे गए वाहन चोर जोगा सिंह निवासी भवानीपुर व दूसरा जगदीप सिंह उर्फ राजा निवासी भवानीपुर दोनों के खिलाफ भारतीय संविधान की गंभीर धाराओं के तहत आवश्यक कार्रवाई करते हुए कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

बता दें कि हाल ही में आए तेजतर्रार कोतवाल धीरेंद्र कुमार की कार्य प्रणाली से खुश होकर क्षेत्रवासियों ने वरिष्ठ अधिकारियों से उनकी प्रशंसा की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles