spot_img
spot_img
Friday, May 1, 2026
spot_img

काशीपुर : रुद्रपुर से आई पुलिस टीम ने होटल में छापा मारकर किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : रुद्रपुर से आई एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की टीम ने शनिवार शाम को एक होटल में छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर होटल से डेढ़ दर्जन से अधिक युवक-युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। स्थानीय लोगों द्वारा काफी लंबे समय से इस होटल में सेक्स रैकेट संचालित होने की शिकायत की जा रही थी।

बता दें कि काशीपुर में मंडी पुलिस चौकी से महज चंद कदमों की दूरी पर होटल पैराडाइज है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल रुद्रपुर की प्रभारी बसंती आर्य ने स्थानीय पुलिस की मदद से होटल में छापेमारी कर डेढ़ दर्जन से ज्यादा युवक-युवतियों को आपत्तिजनक जनक हालत में पकड़कर कुंडा थाना ले गई।

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की प्रभारी इंस्पेक्टर बसंती आर्य ने बताया कि काफी समय से लिखित और मौखिक रूप से होटल में सेक्स रैकेट के संचालित होने की शिकायत मिल रही थी। पुलिस रेड में मौके से आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुई हैं।उन्होंने कहा कि रैकेट के संचालन में होटल के मालिक की संलिप्तता है, इसकी जांच की जा रही है। वहीं, कुछ लोग होटल के रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए आए हुए थे। ऐसे में इन लोगों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि होटल में जो लोग अंवैधानिक रूप से मौजूद थे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles