spot_img
spot_img
Friday, February 20, 2026
spot_img

काशीपुर : दवा व्यपारी गुरनाम सिंह गामा पर ताबड़तोड़ फायरिंग, फैली दहशत

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र के एस्कार्ट फॉर्म इलाके में कल सुबह तलवार-तमंचों से लैस लोगों ने खेत में काम करा रहे दवा व्यापारी गुरनाम सिंह गामा पर हमला करते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। फायरिंग की सूचना मिलते ही काशीपुर कोतवाल व कुंडेश्वरी चौकी इंचार्ज पर्याप्त पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और हमलावरों को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार ग्राम फिरोजपुर-मानपुर निवासी गुरनाम सिंह गामा पुत्र बंता सिंह की कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र में आईआईएम के पास, एस्कार्ट फार्म क्षेत्र में 2 एकड़ खेती की भूमि है। इस जमीन की लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व गुरनाम सिंह गामा द्वारा रजिस्ट्री व दाखिल खारिज कराया गया है। कल सुबह जब गुरनाम सिंह गामा ट्रैक्टर लेकर खेती की उक्त जमीन पर जुताई-बुवाई करा रहे थे। इसी दौरान आईआईएम के पीछे रहने वाले हरदीप सिंह दीपू, विनोद कुमार, सुरजीत सिंह व भूपेंद्र सिंह सहित लगभग आधा दर्जन लोग तलवार और तमंचों से लैस होकर वहां पहुंच गये और ट्रैक्टर से खेत जोत रहे चालक के गर्दन पर तलवार रख दी। दूर खड़े गुरनाम सिंह गामा तथा उनके सहयोगियों ने जब दौड़कर बीच-बचाव का प्रयास किया तो हमलावरों ने गुरनाम सिंह पर तलवार से हमला बोल दिया और मौके पर ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए दहशत फैला दी।

मामले की सुचना मिलते ही कोतवाल काशीपुर मनोज रतूड़ी, कुंडेश्वरी चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह, एसआई कपिल कांबोज व प्रदीप पंत के साथ पर्याप्त पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे और हमलावरों को हिरासत में लेकर चौकी मंे पूछताछ की।

गुमनाम सिंह गामा द्वारा मामले की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। उधर पुलिस ने दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति का मेडिकल कराया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles