spot_img
spot_img
Thursday, February 19, 2026
spot_img

नाबालिग को भगा लेजाने का आरोपी नाजिर गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : कुंडा थाना क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई नाबालिग किशोरी को पुलिस ने बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर पोक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

बता दें कि कुंडा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री महुआखेड़ा स्थित फैक्ट्री में काम करके 5 जून को घर वापस आयी थी। उसी दिन लगभग रात के 8 बजे घर से कहीं चली गयी। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चल सका। पुलिस ने तहरीर के आधार पर धारा 365 आईपीसी के तहत गुमशुदगी दर्ज कर लापता किशोरी की तलाश शुरू कर दी थी।

सूर्या चौकी प्रभारी एसआई जगत शाही ने बताया कि युवती को हरियावाला-इस्लाम नगर रोड से बरामद कर आरोपी नाजिर हुसैन पुत्र मंगलू निवासी ग्राम पैगा, थाना आईटीआई को गिरफ्तार कर लिया है। बरामद किशोरी ने पुलिस को बताया कि आरोपी नाजिर उसे शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा ले गया था। इस बीच आरोपी ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता के बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 363, 366, 376 आईपीसी तथा 3/4 पोक्सो अधिनियम के तहत अभियोग में बढ़ोत्तरी कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles