spot_img
spot_img
Saturday, May 30, 2026
spot_img

उत्तराखंडः 10 साल की बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस…

देहरादूनः उत्तराखंड की तीर्थनगरी ऋषिकेश से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां गोविंद नगर क्षेत्र में एक 10 साल की बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। बच्ची का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है। बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अग्रिम कार्रवाई के लिए पुलिस पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार ऋषिकेश के गोविंद नगर स्थित झुग्गी झोपड़ी निवासी हाफिज मियां की 10 साल की बेटी का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला।बताया जा रहा है कि परिजन सभी काम से बाहर गए हुए थे। दोपहर करीब 12 बजे वापस लौटे, तो बच्ची रेशमा उन्हें घर में चुन्नी के सहारे फंदे पर लटकी मिली। जिसे देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची का शव कब्जे में लेकर राजकीय चिकित्सालय भिजवाया। शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं परिजनों की ओर से किसी भी तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है। मौत की वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। हालांकि कहा जा रहा है कि मासूम ने आत्महत्या की है।

उत्तराखंडः 10 साल की बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस…

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles