spot_img
spot_img
Thursday, April 9, 2026
spot_img

आदेश : कल रहेंगे सारे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

हल्द्वानी (महानाद) : मौसम विभाग द्वारा जनपद नैनीताल के लिए दिनांक 20 जुलाई को रेड एलर्ट जारी किया गया है। इसके दृष्टिगत जिला अधिकारी ने जनपद के शासकीय, अर्द्धशासकीय, निजी विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है।

मौसम विभाग, देहरादून से जारी तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 20 जुलाई (बुधवार) को नैनीताल जनपद में कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने के साथ-साथ कहीं-कहीं अत्यधिक वर्षा होने की सम्भावना है। मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी को देखते हुये जिला अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने आदेश दिया है कि 20 जुलाई (बुधवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं आंगनबाड़ी केन्द्र बंद रहेंगे तथा प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक, समस्त शैक्षणिक एवं मिनिस्ट्रियल एवं अन्य कार्मिक निर्धारित समयानुसार अपने-अपने विद्यालयों, कार्यालयों में उपस्थित रहेंगे।

जिला अधिकारी के आदेशों का अनुपालन न करने पर सम्बन्धित विद्यालय/ संस्थान के विरुद्ध कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles