spot_img
spot_img
Friday, April 3, 2026
spot_img

जसपुर: बोले कृषि मंत्री गणेश जोशी, डीएम लगायेंगे जनता दरबार

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : जिला प्रभारी कृषि मंत्री का पहली बार जसपुर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। पूर्व विधायक ने विकास योजनाओं को पूरा कराए जाने का मांग पत्र सौंपा। प्रभारी मंत्री ने विकास योजनाओं को पूरा कराने एवं जिला अधिकारी को जनता दरबार लगाए जाने का निर्देश देने का आश्वासन दिया।

स्थानीय मिलन बैंकट हॉल में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में भाजपाइयों ने जिला प्रभारी मंत्री गणेश जोशी का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने जिले के प्रभारी मंत्री को विधानसभा क्षेत्र में रोडवेज बस स्टैंड का निर्माण, खेल स्टेडियम निर्माण, नादेही चीनी मिल का नवीनीकरण, पॉलीटेक्निक की स्थापना, लाइब्रेरी की स्थापना, गौशाला का निर्माण, न्यायालय के लिए अलग कैम्पस, नशा मुक्ति केंद्र की स्थापना, क्षेत्र में टूटी फूटी सड़कों का पुनर्निर्माण कराया जाने का मांग पत्र सौंपा।

भाजपाइयों ने कहा कि भाजपा का विधायक नहीं होने के कारण भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों की समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पाता है। जिला प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि क्षेत्र की सभी विकास योजनाओं को पूरा कराया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए जिला अधिकारी को जनता दरबार लगाकर समस्याओं के निस्तारण करने के आदेश देंगे। उनके क्षेत्र में भाजपा का विधायक नहीं होने पर उन्हें कोई परेशानी नहीं होने देंगे।

इस अवसर पर रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा, मनोज पाल, शीतल जोशी, सुरेंद्र सिंह चौहान, सरवन सिंह सिद्धू, तरुण गहलौत, डॉ. सुदेश कुमार, अभिषेक चौहान, गौतम गिरी, ब्रह्मानंद लाहोरी, अनिल नागर, सरदारा सिंह, अनिल कुमार, अशोक खन्ना, राजकुमार गुंबर, विनोद प्रजापति, अंकुर सक्सेना, डॉ. शिव किशोर आदि मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles