spot_img
spot_img
Saturday, April 4, 2026
spot_img

दबंगई : युवती के साथ की छेड़छाड़, घर में घुसकर की युवती के परिजनों की पिटाई

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : बहन के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर पांच दबंगों ने घर में घुसकर पीड़िता व उसके परिजनों के साथ मारपीट की। कुंडा थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम भरतपुर निवासी आकाश पुत्र हरपाल सिंह ने सीओ काशीपुर वीर सिंह को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उसके गांव के रहने वाला अजीत कुमार पुत्र धर्मपाल पिछले 5 माह से उसकी बहन के साथ आते जाते समय छेड़छाड़ कर अश्लील इशारे करता है। उसकी बहन ने यह बात अपने परिजनों को बताईं। परिजनों ने आरोपी युवक को काफी समझाया किन्तु वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। आरोपी अजीत का एक अन्य साथी उमेश पुत्र सोरन सिंह भी उसकी बहन के साथ गाली गलौज कर बदतमीजी करता है।

आकाश ने बताया कि 10 जुलाई को रात्रि लगभग 8ः30 बजे आरोपी अजीत, उसका भाई दीपक, उमेश व उसका भाई शनि तथा धर्मपाल पुत्र कृपाल सिंह उसके घर में आये और उन्होंने उसकी बहन मां रमेशिया पिता हरपाल सिंह के साथ मारपीट करने लगे। शोरगुल सुनकर उसके ताऊ अर्जुन सिंह तहेरी बहन कोमल व सोनिया तहेरा भाई अमन भी आ गया। बीच बचाव करने में कोमल, सोनिया, अमन व और उसके ताऊ अर्जुन सिंह भी चोटिल हो गए। हमलावरों ने अपनी छत से भी उन पर पथराव किया। जिससे उसकी बहन, मां तथा उसके पिता घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने सीओ वीर सिंह के आदेश पर सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles