spot_img
spot_img
Thursday, September 10, 2026
spot_img

चंद्रावती महाविद्यालय की छात्राओं ने निकाली सिंगल यूज प्लास्टिक उन्मूलन जागरूकता रैली

विकास अग्रवाल                                                                                                 काशीपुर (महानाद) : चन्द्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय में दिनांक 04 अगस्त, 2022 को ‘सिंगल यूज प्लास्टिक उन्मूलन प्रकोष्ठ’ द्वारा पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत महाविद्यालय की छात्राओं एवं बीएड की छात्राध्यापिकाओं द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. कीर्ति पन्त ने सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने, प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने और स्वच्छता अपनाने का आह्वान करते हुए हरी झण्डी दिखाकर रैली का शुभारम्भ किया। रैली के माध्यम से छात्राओं ने ‘प्लास्टिक हटाओ, हरियाली बचाओ। घर घर से है यही पुकार, प्लास्टिक का हो बहिष्कार’ जैसे नारों से नगरवासियों एवं दुकानदारों को प्लास्टिक का प्रयोग न करने की अपील करते हुए प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने का सन्देश दिया। साथ ही छात्राओं ने कागज व अखबार से थैलियाँ बनाकर दुकानदारों को वितरित की।

इस अवसर पर महाविद्यालय की उप प्राचार्या डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, डॉ. नवनीत कुमार सिंह, शालिनी सिंह, डॉ. अविनाश मिश्रा, शिप्रा छाबड़ा, रेखा शर्मा, विनीता लाल डॉ. मन्जु सिंह, डॉ. वन्दना सिंह, डॉ. अंजलि गोस्वामी, डॉ. गीता मेहरा, डॉ. रंजना, डॉ. पुष्पा धामा, डॉ. ज्योति रावत, डॉ. मंगला, शीतल अरोरा, डॉ. ज्योति गोयल, प्राची धौलाखण्डी, डॉ. दीपा चनियाल, कृति टण्डन आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles