spot_img
spot_img
Thursday, February 26, 2026
spot_img

हम नहीं सुधरेंगे : 1 महीने पहले मिली जमानत और फिर करने लग गया गांजे की तस्करी

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : कुंडा थाना पुलिस ने एक नशे के तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6 किग्रा अवैध गांजा सहित हजारों की नकदी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी का एनडीपीएस एक्ट में चालान कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। आरोपी 1 महीने पहले ही गांजे की तस्करी के एक मामले में जमानत पर बाहर आया है।

बता दें कि पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करों करने वालो के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत बैलजूड़ी तिराहे पर वाहन चैकिंग के दौरान एक बिना नम्बर की बाइक से आते हुए ग्राम मालधन चौड़, पुरानी बस्ती, रामनगर निवासी अनिल कुमार उर्फ पूरन पुत्र जोगाराम को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6 किग्रा अवैध गांजा सहित गांजा बेचकर अर्जित की गई 12,520 रुपये की धनराशि भी बरामद की है।

पूछताछ के दौरान अनिल ने बताया कि वह पहाड़ से अलग-अलग जगहों से सस्ते दामों पर गांजा खरीद कर लाता है तथा मैदानी क्षेत्रों में महंगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाता है।

थानाध्यक्ष दिनेश फर्त्याल ने बताया कि आरोपी पूर्व में भी थाना रामनगर में गांजा तस्करी में पकड़ा गया था तथा उसकी एक माह पूर्व ही जमानत हुई है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक को सीज कर आरोपी का एनडीपीएस एक्ट में चालान कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दिनेश फर्त्याल, मण्डी चौकी प्रभारी मनोहर चन्द्र कुमार, कां. हरीश प्रसाद व त्रिलोक सिंह शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles