spot_img
spot_img
Thursday, March 5, 2026
spot_img

पुलिस ने मारिया स्कूल के छात्रों को दी नशे से दूर रहने की सलाह

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : मारिया स्कूल के बच्चों को एसआई गणेश दत्त भट्ट ने नशे से दूर रहने, महिला सुरक्षा, ऑनलाइन ठगी एवं यातायात नियमों का पालन करने की जानकारी दी।

बता दें कि एसएसपी उधम सिंह नगर डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज धर्मपुर पुलिस चौकी प्रभारी गणेश दत्त भट्ट ने मारिया स्कूल के बच्चों को ऑनलाइन ठगी व महिला सुरक्षा संबंधित सहित नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार रूप से जानकारी दी तथा नशे के विरुद्ध बच्चों को जागरूक किया।

एसआई भट्ट ने बच्चों को यातायात के नियमों का पालन करने की जानकारी दी और बच्चों की शंकाओं का समाधान भी किया। उन्होंने बताया कि आगे भी ऐसे ही कार्यक्रम आयोजित कर जनता को जागरूक करने के लिए समय-समय पर अभियान जारी रहेगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles