spot_img
spot_img
Friday, April 3, 2026
spot_img

गंदगी फैलाने वालों से नगर निगम ने वसूला 5200 रुपये का जुर्माना

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : नगर निगम ने शहर में गंदगी फैलाने और प्रतिबंधित पॉलिथीन का उपयोग करने वाले 17 लोगों से 5200 रुपये का जुर्माना वसूला।

जानकारी देते हुए नगर आयुक्त विवेक राय ने बताया कि निगम के एसएनए आलोक उनियाल के नेतृत्व में निगम की टीम ने सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वाले नौ लोगों का एंटी लिटरिंग एंड सिप्टिंग एक्ट के तहत चालान किया गया। उनसे 3600 रुपये का जुर्माना वसूला गया। प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वाले 8 लोगों से 1600 रूपये की पेनल्टी वसूली गई। इससे पूर्व भी नगर निगम की टीम अब तक सौ से अधिक लोगों से जुर्माना वसूल चुकी है।

नगर आयुक्त विवेक राय ने कहा कि एक बार पकड़े जाने के बाद दोबारा गंदगी फैलाने पर निगम प्रशासन की ओर से वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles