spot_img
spot_img
Sunday, May 3, 2026
spot_img

काशीपुर में चोरों का कहर : प्रकाश रेजीडेंसी में एक नहीं 3 घरों के टूटे ताले

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद):  कल रात्रि में चोरों ने मानपुर रोड स्थित प्रकाश रेजीडेंसी में जमकर कहर बरपाते हुए पुलिस को चुनौती दी है।

जी हां, जहां आज सुबह पता चला था कि चोरों ने प्रकाश रेजीडेंसी में रहने वाले रिटायर्ड इंजी. कुन्दन सिंह बंगारी के घर के ताले तोड़कर लाखों की चोरी कर ली। अब वहीं शाम को पता चला है कि चोरों ने प्रकाश रेजीडेंसी के 2 और मकानों के ताले तोड़ डाले।

चोरों ने कुंदन सिंह बंगारी के घर के अलावा बी-8 के फर्स्ट फ्लोर के फ्लैट का ताला तोड़ दिया। लेकिन उक्त फ्लैट खाली होने के कारण उन्हें उसमें से कुछ नहीं मिला। उक्त खाली फ्लैट सतीश आर्या का है। वे यहां नहीं रहते हैं और उक्त फ्लैट को किराये पर देते हैं। जोकि आजकल खाली पड़ा हुआ था। इसके बाद चोरों ने बी-8 के सेेकंड फ्लैट में रहने वाले इलाहाबाद बैंक के कर्मचारी हिम्मत सिंह खंपा के फ्लैट पर धावा बोला। हांलाकि उनके घर में ज्यादा कीमती सामान आदि नहीं था। चोर उनके सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर और मंदिर में रखे हुए पैसे आदि चुरा कर ले गये।

प्रकाश रेजीडेंसी वेलफेयर एसो. के अध्यक्ष वीके ठरड ने बताया कि हांलाकि कालोनी के गेट पर गार्ड तैनात रहते हैं लेकिन कालोनी में आने के लिए एक और रास्ता है जो पड़ोस के मौहल्ले से आता है। कालोनीवासी पहले भी उसे बंद करने का प्रयास कर चुके हैं लेकिन मौहल्लेवालों के काम न आने के बावजूद वे उसे बंद नहीं करने देते। संभवतया चोरों ने उसी रास्ते से कालोनी में प्रवेश किया है। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि कालोनीवासियों की सुरक्षा को देखते हुए उक्त रास्ते को अविलंब बंद करवाया जाये।

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles