spot_img
spot_img
Friday, April 3, 2026
spot_img

देहरादून : 24 वर्षीय युवती ने सीएम आवास के सर्वेंट क्वार्टर में लगाई फांसी, मची सनसनी…

देहरादून (महानाद) : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। यहां मुख्यमंत्री आवास के सर्वेंट क्वार्टर में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि युवती  के भाई ने भी दो साल पहले फांसी लगाई थी। वहीं घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार एक युवती अपने भाई के साथ मुख्यमंत्री आवास के सर्वेंट क्वार्टर में रहती थी। वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। जबकि उसका भाई गाय की देखभाल करता है। बताया जा रहा है कि गुरूवार दोपहर के समय युवती ने अपने कमरे में उस वक्त फांसी लगा ली, जब वह कमरे में अकेली थी। उसका भाई किसी काम से बाजार गया हुआ था। जब वह वापस लौटा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।
बताया जा रहा है कि मृतक युवती का नाम 24 वर्षीय सुलेखा मूल निवासी तौसी गांव, त्रियुगीनारायण, रुद्रप्रयाग है। रिपोर्टस की माने तो दो साल पहले सुलेखा के भाई ने भी अनारवाला में फांसी लगाई थी। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन अस्पताल में रखवाया गया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles