spot_img
spot_img
Friday, March 27, 2026
spot_img

काशीपुर : बाबा खाटू श्याम के अपमान पर भड़के भक्तगण, कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी

आकाश गुप्ता                                                                                                              काशीपुर (महानाद) : श्री श्याम सेवक मण्डल ट्रस्ट काशीपुर ने बाबा श्याम की झांकियों में कुछ कलाकारों द्वारा दिखाये जा रहे रूप पर आपत्ति जताते हुए इसे बाबा श्याम का अपमान बताया है और इसकी निंदा करते हुए कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।

मानपुर रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक में इस विषय पर एक निन्दा प्रस्ताव पास किया गया, साथ ही कहा गया कि इन कलाकारों के द्वारा बाबा श्याम की झांकी भविष्य में की गई तो श्री श्याम सेवक मण्डल ट्रस्ट उनके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही अमल में लायेगा। बैठक में कहा गया कि बाबा श्याम का केवल शीश है और उसी की पूजा की जाती है। लेकिन बाबा श्याम के रूप में कलाकार रूप धरकर उनका अपमान कर रहे हैं। बैठक में सभी श्याम भक्तों ने झांकिया कर रहे कलाकारों का घोर विरोध किया गया।

वहीं, बैठक में जानकारी दी गई कि एक बस दिनांक 14 नवंबर को समय सायं 5 बजे मानपुर रोड स्थित कार्यालय से श्री खाटू श्याम जी (राजस्थान) के लिये प्रस्थान करेगी। जिसमें आना-जाना, रहना व खाना-पीना की व्यवस्था श्री श्याम सेवक मण्डल ट्रस्ट की जा रही है और यह बस श्रद्धालु / दर्शानायियों के लिए पूर्ण रूप से निःशुल्क रहेगी।

मीटिंग में पवन छाबड़ा (विक्की), अमित चौहान, सुरेन्द्र अरोरा, राजीव यादव, प्रमोद यादव, लवकुश यादव, मनोज अरोरा, वरुण दीक्षित आदि सदस्यगण मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles