spot_img
spot_img
Saturday, October 17, 2026
spot_img

बस दुर्घटना पर मुख्यमंत्री धामी एवं सांसद अजय भट्ट व्यक्त किया शोक, 2 लाख की आर्थिक सहायता का किया एलान

रुद्रपुर (महानाद) : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नयागांव भट्टे, सितारगंज में वेदराम स्कूल, किच्छा की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 2 लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और मृतकों के शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री ने मृतक के परिवार को दो लाख रूपये की सहायता राशि प्रदान करने के साथ ही सभी घायलों का सरकार की ओर से निःशुल्क इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच के निर्देश भी दिये हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में 2 लोगों के निधन एवं कई छात्राओं के घायल होने की सूचना मिली है। प्रशासन द्वारा सभी घायलों को उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


वहीं, केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर सांसद अजय भट्ट ने सितारगंज में हुई स्कूल बस दुर्घटना में गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की है तो वहीं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। भट्ट ने उप जिला अधिकारी को घायलों को हर समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

केंद्रीय मंत्री भट्ट ने बताया कि किच्छा से नानकमत्ता चिल्ड्रंस डे में आए स्कूल बस की दुर्घटना की खबर बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इस दुर्घटना में दिवंगत आत्माओं को शांति के लिए मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं तथा ईश्वर उनके परिजनों के इस कष्टकारी दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

भट्ट ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल उन्होंने उप जिला अधिकारी से दूरभाष पर वार्ता की और हादसे में घायल छात्रों को समुचित उपचार दिए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर करने की आवश्यकता पड़े तो तत्काल प्रशासन घायल बच्चों के उपचार के लिए हर संभव कदम उठाए। भट्ट ने कहा कि इस दुखद दुर्घटना में घायल सभी छात्रों का निःशुल्क उपचार कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles