spot_img
spot_img
Wednesday, July 22, 2026
spot_img

मिसाल : खाना खाकर डीएम युगल किशोर पंत ने खुद धोये अपने बरतन

रुद्रपुर (महानाद): डीएम युगल किशोर पंत ने जिला प्रशासन द्वारा संचालित निःशुल्क भोजन व्यवस्था ‘अतिथि सेवा’ कैंटीन का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान कैंटीन में बने पकवान राजमा-चावल चावल को खाकर भोजन की गुणवत्ता को परखा। पंत ने खाने की गुणवत्ता सही पाए जाने पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले आगंतुकों को स्वच्छ माहौल में गुणवत्ता युक्त भोजन मिलता रहे।

कैंटीन में भोजन करने के उपरांत डीएम पंत ने स्वयं अपने हाथों से थाली धोकर साफ की। थाली धोकर डीएम ने स्पष्ट संदेश दिया कि कोई भी कार्य छोटा बड़ा नहीं होता है और प्रत्येक व्यक्ति को स्वच्छता एवम सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

डीएम पंत ने एसडीएम प्रत्यूष सिंह को निर्देशित करते हुए कहा कि सप्ताह में कम से कम एक दिन भोजन का स्वाद लेते हुए भोजन की गुणवत्ता की जांच जरूर की जाए।

गौरतलब है कि जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले फरियादियों हेतु जिला कार्यालय में जिला प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को निःशुल्क थाल सेवा ‘अतिथि सेवा’ शुरू की गई है। इस दौरान एसडीएम प्रत्युष सिंह, ओसी कलेक्ट्रेट मनीष बिष्ट ने थाल सेवा का स्वाद लिया। इसके साथ ही बाहर से आने वाले 28 आगंतुकों द्वारा निःशुल्क थाल सेवा का आनंद लिया।

इस दौरान डीएम पंत ने ग्राम जाफरपुर से पहुंची महिलाओं की आवास सम्बन्धी फरियाद सुनकर मौके पर ही एसडीएम को भूमि का मौका-मुआयना कर भू-अभिलेखानुसार आवास हेतु भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए।

स दौरान जिला सूचना अधिकारी अहमद नदीम सहित वैयक्तिक अधिकारी आनन्द विश्वकर्मा, कमलेश पंत आदि उपस्थित थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles