spot_img
spot_img
Monday, August 3, 2026
spot_img

काशीपुर : पॉलिथीन बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा, फैक्ट्री व गोदाम सील

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : तहसीलदार काशीपुर ने पुलिस टीम के साथ प्लास्टिक बनाने वाली फैक्ट्री में छापा मारकर फैक्ट्री गोदाम में भारी मात्रा में तैयार और आंशिक प्लास्टिक बरामद कर फैक्ट्री व गोदाम को सील कर दिया।

सोमवार शाम को तहसीलदार यूसुफ अली ने पुलिस टीम के साथ बाबरखेड़ा स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री में छापा मारा, जिसका संचालन पश्चिमी बंगाल के मालदा निवासी संजीत शाह द्वारा किया जा रहा था। फैक्ट्री में प्लास्टिक दाने से पॉिलथीन तैयार की जा रही थी। इस दौरान टीम ने फैक्ट्री के गोदाम में 25 कट्टे पूर्ण प्लास्टिक, एक कट्टा आंशिक प्लास्टिक, 17 कट्टा दाना प्लास्टिक, 7 कट्टे आंशिक प्लास्टिक दाना, दो प्लास्टिक के तैयार रोल पाये गये। पूछताछ के दौरान में संजीत शाह ने बताया कि वह बाबरखेड़ा चौराहा पर रहकर काफी समय से पॉलिथीन बनाने का कार्य कर रहा है।

तहसीलदार यूसुफ ने बताया कि सूचना मिलने पर क्षेत्र में संचालित हो रही प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उत्पादन करने वाली फैक्ट्री को सील किया गया है।

टीम में तहसीलदार के साथ एसआई राजेंद्र प्रसाद, विवेक कुमार, जयपाल सिंह, नदीम आदि शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles