विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : बाजपुर रोड स्थित गोविषाण हैरिटेज में सत्यम शिवम् सुंदरम की सशक्त अभिव्यक्ति का भाव लिए सांस्कृतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्था भारती नवचेतना सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में आयोजित ‘नवोदय’ संगीत की बेला पर नवचेतना मंच के नवोदित कलाकारों ने एक से बढ़कर एक शानदार गीतों की प्रस्तुति से श्रोताओं की वाहवाही लूटी।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंच के संरक्षक संजय चतुर्वेदी, पूर्व राज्यमंत्री सोहन सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज जोशी एवं पूर्व उपाध्यक्ष सुशील गुड़िया ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इससे पूर्व प्रसिद्ध शायर एवं मंच सलाहकार समिति के सदस्य इकबाल अदीब ने मंच के इतिहास से सभी का परिचय कराया। तत्पश्चात नवचेतना सांस्कृतिक मंच के नवोदित कलाकार देशांश शर्मा तथा गौरी शर्मा द्वारा इंदु सारस्वत द्वारा रचित मंच का शीर्षक गीत नव रूप नवरंग नव कल्पना से कार्यक्रम का आगाज किया।
मंच की नन्हीं कलाकार आराध्या कपूर के गणेश वंदना गीत पर नृत्य की शानदार प्रस्तुति के साथ संगीतमय शाम को आगे बढ़ाया। गीतों की शुरुआत में चंद्र मोहन फर्त्याल ने – हमें और जीने की चाहत न होती। अनुज गुप्ता ने – मेरे नैना सावन भादो फिर भी मेरा मन प्यासा। अमन बाली ने -ये दिल दीवाना दीवाना है ये दिल की प्रस्तुति दी। वहीं अमिताभ सक्सेना ने – नीले नीले अम्बर पर चांद जब आए। राहुल शर्मा ने – मैं शायर तो नहीं, मगर ऐ हंसी जब से देखा है तुझको मुझको शायरी याद आ गई गीत ने श्रोताओं को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया।
वहीं गायत्री नागर ने – बहुत प्यार करते हैं तुमको सनम। देवांश शर्मा ने – आज से मेरी सारी गलियां मेरी हो गईं। श्वेताअजीत सरिया ने – अजीब दास्तां यह कहां शुरू कहां खतम। आयुष मेहरोत्रा ने – लिखे जो खत तुझे वह तेरी याद में। शोभित अग्रवाल ने – मैं कोई ऐसा गीत गाऊं। वान्या कपूर ने – बदमाश दिल तो ठग है बड़ा। दीप्ति कपूर ने – आजा नचले नचले मेरे यार नचले। तरुण लोहनी ने – तुम दिल की धड़कन में जैसी शानदार प्रस्तुति देकर संगीत की शाम को यादगार बनाया।
वहीं युगल गीतों की श्रृंखला में गौरी शर्मा और अभिताभ सक्सेना ने -तुझे देखा तो ये जाना सनम एवं अमन बाली एवं चंद्र मोहन फर्त्याल ने शोले का अमर गीत – ये दोस्ती हम नहीं छोड़ेंगे से सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया।
आपको बता दें कि जिस प्रकार विगत 34 वर्षों में भारती नवचेतना सांस्कृतिक समिति ने सैकड़ों कलाकारों को मंच प्रदान किया है, उसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए यह कार्यक्रम मंच के ही नवोदित कलाकारों के लिए आयोजित किया गया, जिसमें सभी कलाकार नए थे, यह उनकी प्रथम प्रस्तुति थी जिसको उन्होंने अपने गीतों से यादगार बना दिया ।

कार्यक्रम का संचालन अपने बहुत ही मधुर एवं सुंदर अंदाज में मंच की पूर्व सचिव दिव्या चतुर्वेदी, एवं मंच के युवा गायक संकल्प गुड़िया द्वारा किया गया। अंत में समिति के अध्यक्ष अपूर्व मेहरोत्रा ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पूर्व महापौर ऊषा चौधरी, पूर्व नगर पालिका चेयरमैन शमशुद्दीन, राज्य महिला आयोग की सदस्य मुक्ता सिंह, मंच के संरक्षक प्रमोद अग्रवाल, संजय चतुर्वेदी, लता शर्मा, सुशील गुड़िया, पूर्व राज्य मंत्री सोहन सिंह, मनोज जोशी एड., मंच के संस्थापक सचिव विमल गुड़िया, पूर्व सचिव पंकज पंत, सरित चतुर्वेदी, अतुल अग्रवाल, मंच अध्यक्ष अपूर्व मेहरोत्रा, उपाध्यक्ष गीतिका पंत अरोरा, शोभित अग्रवाल, सचिव विकल्प गुड़िया, उपसचिव अमित शर्मा, उप कार्यक्रम संयोजक अपूर्व पंत, आय व्यय निरीक्षक सुमित शंकर अग्रवाल के साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी डीके साहू, संदीप सहगल एडवोकेट, प्रमोद कुमार तोमर, सुरेश शर्मा जंगी, बाबा सुभाग सिंह, सुरेश शर्मा, राष्ट्रीय कवि शरीफ भारती, डॉ. मनोज आर्य, बृजेश कुमार गुप्ता, विजय चौधरी, सूर्य प्रताप चौहान, पंकज टंडन , मनोज कौशिक, हरिओम अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, ब्रह्मा पाल, संदीप चतुर्वेदी, उमेश जोशी एडवोकेट, सुधांशु चतुर्वेदी, डॉ. केवल कुमार, अरुण चौहान, राजीव कचौरिया, दीपक गुप्ता, इकबाल अदीब, संजय कचौरिया, विनोद मेहरोत्रा, माजिद अली, डॉक्टर मनीष अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, सुरेंद्र बाटला, शरद मेहरोत्रा, हर्षवर्धन सारस्वत, सुधा अग्रवाल, संतोष गुड़िया, मधु अग्रवाल, पूनम मेहरोत्रा, कल्पना गुड़िया, बीना मेहरोत्रा, सुषमा गुप्ता, संतोष शर्मा, डॉक्टर दीपिका अग्रवाल, स्वीटी सेठी, रोहणी शर्मा, मीनू सहगल, डॉ. आरती अग्रवाल, संगीता अरोरा, डॉक्टर दिव्या गुप्ता, साक्षी अग्रवाल, गौरी शर्मा, रिया अग्रवाल, उर्मिला भूषण, संध्या भूषण , रीता कचौरिया, अपूर्वा गुड़िया, श्वेता नागर, कुमकुम नागर, पूजा अरोरा, आलोक अरोरा, विनोद शर्मा, अब्दुल समद, नूतन शंकर नागर, राम अग्रवाल, मनु अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, मयंक वर्मा, अश्वनी शर्मा, देव शाह, अनूप गुप्ता, जसविंदर सिंह एडवोकेट, भूपेंद्र सिंह, अजय शर्मा, स्वतंत्र मेहरोत्रा, भूपेश सैनी, डॉ मयंक अग्रवाल, राजेश कुमार एडवोकेट, राजेश सक्सेना, अजय गुप्ता, कौशलेश गुप्ता, अमित अग्रवाल, हरि प्रकाश शर्मा, एके चहल, डॉक्टर शशांक नगर, विनीत, अजीत सरिया, संजय रुहेला, शमशेर अहमद, अर्पित कपूर, अभिषेक अरोरा, विकास अरोरा, अशुदास, शरीक सिद्दीकी आदि उपस्थित रहे।



