spot_img
spot_img
Saturday, July 18, 2026
spot_img

उधम सिंह नगर : मौसम ढा रहा है कहर, डीएम ने फिर की कल की छुट्टी

विकास अग्रवाल
रुद्रपुर (महानाद) : मौसम कहर ढाने पर लगा हुआ है। मौसम विभाग ने कल 29 दिसंबर 2022 के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जिसे देखते हुए डीएम उधम सिंह नगर युगल किशोर पंत ने एक बार फिर कल के लिए 5वीं तक की कक्षा के छात्रों की छुट्टी घोषित कर दी है। इससे पहले उन्होंने कल भी छुट्टी घोषित की थी।

डीएम उधम सिंह नगर युगल किशोर पंत ने कल बृहस्पतिवार के लिए छुट्टी का आदेश पारित कर दिया है। कल 29 दिसंबर को जनपद के समस्त आंगनबाड़ी केंद्र, शासकीय, मान्यता प्राप्त अशासकीय विद्यालय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 5 तक के छात्रों की छुट्टी रहेगी। अन्य समस्त शैक्षणिक, मिनिस्ट्रियल, कार्मिक विद्यालय समयानुसार अपने विद्यालयों में बने रहेंगे।

उक्त आदेश का पालन न करने वालों आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत कार्रवाई की जायेगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles