spot_img
spot_img
Saturday, April 4, 2026
spot_img

उत्तराखंड ब्रेकिंग : आईपीएस अधिकारियों के बंपर तबादले, नीलेश आनंद भरणे बने आईजी

विकास अग्रवाल
देहरादून (महानाद) : नये वर्ष के सुअवसर पर पुष्कर सिंह धामी सरकार ने कई आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन की सौगात देते हुए तबादले कर दिये हैं।

पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना/सुरक्षा, कार्मिक आईपीएस एपी अंशुमान को अपर पुलिस महानिदेशक अभिसूचना/सुरक्षा बनाया गया है।

पुलिस महानिरीक्षक पी एंड एम एवं मुख्यालय से आईपीएस विम्मी सचदेवा रमन से पी एंड एम वापिस लेकर कार्मिक विभाग दिया गया है।

महासमादेष्टा होमगार्ड्स/सिविल डिफेंस पुलिस महानिरीक्षक एसीआरबी केवल खुराना से एसीआरबी वापिस लेकर प्रशिषण दिया गया है।

पुलिस महानिरीक्षक टेलीकॉम, सीआईडी, कारागार विमला गुंज्याल से टेलीकॉम/सीआईडी वापिस लेकर पुलिस महानिरीक्षक पीएंडएम बनाया गया है।

पुलिस महानिरीक्षक एसीईओ, आपदा प्रबंधन तथा विशेष सचिव गृह रिधिम अग्रवाल को पुलिस महानिरीक्षक एसडीआरएफ की जिम्मेेदारी भी दी गई है।

नीरू गर्ग को पुलिस महानिरीक्षक फायर सर्विस बनाया गया है।

पुलिस महानिरीक्षक सुरक्षा कृष्ण कुमार वीके से सुरक्षा वापिस लेकर टेलीकॉम दिया गया है।

पुलिस उप महानिरीक्षक, निदेशक याताशत मुख्तार मोहसिन को पुलिस महानिरीक्षक, निदेशक यातायात बनाया गया है।

पुलिस उप महानिरीक्षक निलेश आनंद भरणे को पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र बनाया गया है।

पुलिस उप महानिरीक्षक गढ़वाल करन सिंह नगन्याल को पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल बनाया गया है।

पुलिस उप महानिरीक्षक सीआईडी नारायण सिंह नपलच्याल को पुलिस महानिरीक्षक सीआईडी बनाया गया है।

पुलिस उप महानिरीक्षक/निदेशक पीटीसी नरेंद्रनगर राजीव स्वरूप को पुलिस उप महानिरीक्षक सुरक्षा बनाया गया है।

पुलिस उप महानिरीक्षक पीएसी मुख्यालय जन्मेजय खंडूरी को पुलिस उप महानिरीक्षक यूपीसीएल, सतर्कता सेल की जिम्मेदारी भी दी गई है।

पुलिस उप महानिरीक्षक अभिसूचना/सुरक्षा एवं कारागार योगेन्द्र सिंह रावत से कारागार वापिस लिया गया है।

पुलिस उप महानिरीक्षक अभिसूचना, यूपीसीएल, सतर्कता सेल निवेदिता कुकरेती को पुलिस उपमहानिरीक्षक फायर सर्विस बनाया गया है।

एसएसपी देहरादून दलीप सिंह कुंवर को डीआईजी/एसएसपी देहरादून बनाया गया है।

प्रतीक्षारत एसपी यशवंत सिंह को सहायक पुलिस महानिरीक्षक कारागार बनाया गया है।

वहीं, एएसपी हरिद्वार रेखा यादव को एसपी यातायात/अपराध हरिद्वार बनाया गया है।
एएसपी देहरादून सर्वेश पंवार को एसपी मुख्यालय/अपराध देहरादून बनाया गया है।
एएसपी उधम सिंह नगर घोड़के चंद्रशेखर को एसपी यातायात/अपराध उधम सिंह नगर बनाया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles