spot_img
spot_img
Thursday, July 23, 2026
spot_img

चन्द्रावती महाविद्वालय में हुआ राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभांरभ

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद): चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारम्भ आज दिनांक 20-02-2023 को महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. कीर्ति पन्त एवं एसोसिएट प्रो. डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर छात्राओं ने सरस्वती वन्दना, स्वागत गीत, कुमाऊँनी नृत्य, पंजाबी नृत्य, शास्त्रीय नृत्य आदि प्रस्तुत किये।

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वन्दना सिंह ने राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर में होने वाले नशा उन्मूलन, पर्यावरण संरक्षण, टीकाकरण, साक्षरता कार्यक्रम, स्वास्थ्य, नुक्कड़ नाटक जैसे कार्यक्रमों एवं बौद्धिक सत्र के अन्तर्गत होने वाले सैल्फ डिफेन्स एवं रक्तदान शिविर लगाये जाने सम्बन्धी जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गीता मेहरा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर डॉ. मन्जु सिंह, डॉ. रमा अरोरा, डॉ. अंजलि गोस्वामी, डॉ. दीपा चनियाल, डॉ. रंजना, प्राची धौलाखण्डी, डॉ. ज्योति रावत, डॉ. पुष्पा धामा, डॉ. ज्योति गोयल, डॉ. मंगला, कृति टण्डन, शिवानी साह, पवन कुमार, किरन फर्त्याल, सृष्टि सिंह आदि उपस्थित थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles