spot_img
spot_img
Saturday, April 4, 2026
spot_img

‘न्याय चला निर्धन से मिलने’ कार्यक्रम के तहत गरीबों के घर तक पहुंच रहा है न्याय : राजवीर सिंह

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा ग्राम सन्यासियों वाला जसपुर में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में पीएलबी वीर सिंह गौतम ने लैंगिक न्याय, ट्रांसजेंडर लोगों के अधिकार, लैंगिक समानता और पूर्व समान प्रतिनिधित्व के बारे में सभी स्तरों के लोगों की भागीदारी के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने अधिकारों के लिए जागरूक रहना चाहिए तभी वह एक सफल व्यक्ति वन सकता है। उन्हें सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं की जानकारी होनी चाहिए।

अधिवक्ता राजवीर सिंह ने कहा कि ‘न्याय चला निर्धन से मिलने’ आज न्याय प्रत्येक गरीब के घर तक पहुंच रहा है। सरकार द्वारा न्याय हेतु निःशुल्क विधिक सहायता दी जा रही हैं। जिनका हमें लाभ लेना चाहिए।

इस अवसर पर पीएलबी टीम नंबर 15 से डॉक्टर बीएस गौतम, सोनू कुमार, संगीता रानी, लता देवी, अधिवक्ता राजवीर सिंह, संजीव कुमार शर्मा, डॉ. शकील अहमद, मेहंदी हसन, मौ. रियाज अहमद, नाजिश बब्बू, राम प्रसाद सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles