spot_img
spot_img
Friday, March 13, 2026
spot_img

धरी रह गई चालकी : महिला को मरीज बना कर एम्बुलेंस से करते थे शराब की तस्करी, चार गिरफ्तार

देहरादून (महानाद) : एम्बुलेंस में महिला को मरीज बनाकर लेटाकर उसके नीचे शराब की पेटियां रखकर शराब तस्करी करने वाले चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एम्बुलेंस से 20 पेटी शराब भी बरामद हुई है।

शराब तस्करी का खुलासा करते हुए डीआईजी/एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि रात्रि में रानीपोखरी थाना पुलिस थाने के गेट के सामने बैरियर लगाकर देहरादून से आने वाले वाहनों की चैकिंग की जा रही थी। रात्रि डेढ़ बजे देहरादून की तरफ से तेजी से एक एम्बुलेंस लगातार सायरन बजाकर आ रही थी, जबकि रात्रि के समय पूरी रोड खाली थी, जिस पर शक होने पर बैरियर लगाकर उक्त एम्बुलेंस को रोका गया तो एम्बुलेंस में एक महिला लेटी हुई थी तथा ड्राइवर के अतिरिक्त दो अन्य व्यक्ति भी मौजूद थे। ड्राइवर से बिना वजह सायरन बजाने का कारण पूछा तो एकदम से घबरा गया और कुछ नहीं बता पाया। शक होने पर एम्बुलेंस को चेक किया गया तो एम्बुलेंस में गत्ते की पेटियां भरी हुई थीं जिसके ऊपर महिला को लिटाया गया था। पेटियों को खोल कर चेक किया गया तो उसमे अवैध देशी शराब की कुल 20 पेटियां 960 पव्वे शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में उन्होंने अपने नाम अभिषेक पुत्र राजकुमार निवासी वाल्मीकि बस्ती, रेलवे रोड, ऋषिकेश ड्राईवर, प्रिंस पुत्र शेर सिंह निवासी बापूग्राम, ऋषिकेश, सनी पुत्र पप्पू निवासी बापू ग्राम वीरभद्र ऋषिकेश व महिला ने अपना नाम रवीना भटनागर पत्नी राजू भटनागर निवासी कुमारवाड़ा आदर्श ग्राम ऋषिकेश बताया। उन्होंने बताया कि वह यह शराब देहरादून से लाकर ऋषिकेश में बेचने के लिए ले जा रहे थे। जगह-जगह चैकिंग के डर से एम्बुलेंस का प्रयोग किया जाता है।

एसएसपी कुंवर ने बताया कि रवीना के खिलाफ ऋषिकेश सहित विभिन्न थानों में एक दर्जन के आसपास मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles