spot_img
spot_img
Saturday, February 21, 2026
spot_img

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे काशीपुर, बोले-तय समय पर होते हैं हमारे यहां काम

काशीपुर (महानाद): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रामनगर रोड स्थित लिटिल स्कॉलर स्कूल पहुंचे और कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। स्कूल फंक्शन में पहुंचने पर छात्र-छात्राओं और अतिथियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि छात्र-छात्राएं आने वाले कल की रोशनी हैं, उनके कंधों पर प्रदेश का भार है, वह कल के भविष्य हैं। उन्होंने कहा कि वह मन लगाकर शिक्षा ग्रहण करें और अपने उज्जवल भविष्य के लिए खूब मेहनत से पढ़ाई करें।

वहीं पत्रकारों से रूबरू होते हुए पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में सर्किल रेटों के बारे में पूछे जाने पर कहा कि सभी का वक्तव्य आया है, शासन में काम चल रहा है, मंत्रिमंडल विस्तार और लाल बत्ती पर मुख्यमंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा कि हमारे यहां सभी काम तय समय पर होते हैं। इसके साथ ही मुस्कुराते हुए धामी अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए।

इस अवसर पर भाजपा विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, मेयर उषा चौधरी, भाजपा नेता दीपक बाली, पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा, भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, राम मेहरोत्रा, राज्य मंत्री मुकेश कुमार सहित दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles