spot_img
spot_img
Tuesday, September 1, 2026
spot_img

गर्व की बात: महारणा प्रताप एमपी चौक पर जल्द लहरायेगा 120 फिट ऊंचा तिरंगा

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : महाराणा प्रताप चौक पर तिरंगा झंडा लगाने की पहली सीढ़ी पार हो गई है। ठेकेदार ने तिरंगा झंडा लगाने के लिए 120 फीट ऊंचा पोल लगा दिया है।

आपको बता दें कि नगर निगम बोर्ड ने 16 जनवरी को प्रस्ताव पास कर महाराणा प्रताप चौक पर 120 फीट ऊंचा तिरंगा झंडा लगाने पर सहमति दी थी। जिसके बाद लगभग 14.30 लाख में झंडा लगाने का ठेका दे दिया गया था। आज ठेकेदार के कर्मचारियों ने मशीनों की मदद से 120 फीट ऊंचा पोल लगा दिया है। जिसके बाद अब केवल सौंदर्यीकरण का काम किया जाना बाकी है। जल्द ही महाराणा प्रताप चौक पर एक भव्य तिरंगा झंडा लहराता हुआ दिखाई देगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles