spot_img
spot_img
Friday, September 4, 2026
spot_img

काशीपुर : ट्रक की चपेट में आने से कांवड़िये की मौत

विकास अग्रवाल
काशीपुर/कुंडा (महानाद): विगत देर रात्रि बाइक से हरिद्वार गंगाजल लेने जा रहे एक कांवड़िये की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई जबकि बाइक पर पीछे बैठा एक कांवड़िया घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा कर शव उसके परिजनों को सौंप दिया है। तथा कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक को ट्रक सहित हिरासत में ले लिया।

मिली जानकारी के अनुसार सुभाष कॉलोनी, रुद्रपुर निवासी बादल (22) पुत्र राजू और उसका भाई पंकज अपने दोस्त शिवम पुत्र दलीप दास व प्रवेश कोहली पुत्र बृजलाल के साथ बीती रात्रि लगभग 12 बजे दो बाइकों से हरिद्वार गंगाजल लेने के लिए निकले थे। कुंडा थाना क्षेत्र के लालपुर बकसौरा स्थित साधना होटल के सामने रात्रि लगभग 3 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार बादल को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बादल की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसके साथ बैठा शिवम घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंचे कुंडा थानाध्यक्ष दिनेश फतर्याल ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर बादल के शव का पोस्टमार्टम कराकर उसके परिजनों को सौंप दिया।

परिजनों के मुताबिक बादल के दो भाई पंकज व कन्हैया हैं। बादल अविवाहित है और ठेली लगाकर घर का भरण-पोषण करता था।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles