spot_img
spot_img
Thursday, March 19, 2026
spot_img

उत्तराखंडः आईएफएस अधिकारियों की जिम्मेदारियां में बड़ा बदलाव, इनके हुए ट्रांसफर..

उत्तराखंड में शासन ने वन विभाग में बड़ी कार्रवाई की है। शासन ने कई आईएफएस अधिकारियों की जिम्मेदारियां में बदलाव किए गए हैं। 7 अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया गया। जिसके आदेश जारी किए गए हैं। आइए जानते हैं किसे कौन सी जिम्मेदारी दी गई है।

बताया जा रहा है कि वन विकास निगम के प्रबंध निदेशक के तौर पर एसपी सुबुद्धि को जिम्मेदारी दी गई है। वह अब तक पर्यावरण विभाग में जलवायु की जिम्मेदारी देख रहे थे। वे अब वन विकास निगम के प्रबंध निदेशक बनाये गये है।

वहीं वन विभाग में मुख्य वन संरक्षक निशांत वर्मा से वनाग्नि एवं आपदा प्रबंधन और देवी बायोस्फीयर रिजर्व की जिम्मेदारी उनसे हटाई गई है। निशांत वर्मा अब मानव संसाधन और वन्य जीव संरक्षण एवं असूचना देखेंगे।

वहीं चकराता वन विभाग से कल्याणी को हटाते हुए उन्हें वन मुख्यालय में पीसीसीएफ हॉफ कार्यालय में अटैच कर दिया गया है। उनके बदले अब मयंक शेखर झा को चकराता वन प्रभाग भेजा गया है।

दूसरी ओर धर्मसिंह मीना से अपर सचिव वन एवं पर्यावरण विभाग उत्तराखंड शासन की जिम्मेदारी वापस ली गई है। अब उन्हें वन संरक्षक भागीरथी वृत्त, निदेशक नंदा देवी बायोस्फीयर रिजर्व की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

उपनिदेशक राजाजी टाइगर रिजर्व की जिम्मेदारी देख रही कहकशा नसीम को अब अपर सचिव वन एवं पर्यावरण विभाग की जिम्मेदारी दे दी गई है। अभिलाष सिंह को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए प्रभागीय वन अधिकारी अपर यमुना वन प्रभाग बड़कोट और उपनिदेशक गोविंद पशु विहार की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles