विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध हुक्का बार में हुड़दंग काट शांति भंग कर रहे 21 लोगों को संचालक सहित गिरफ्तार कर लिया।
आपको बता दें कि वर्तमान में प्रचलित ऑपरेशन प्रहार के तहत एवं एसएसपी अजय गणपति द्वारा जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा अवैध गतिविधियों/नशे पर सख्ती से अंकुश लगाने संबंधी आदेशों के क्रम में एसपी स्वप्न किशोर सिंह एवं सीओ प्रशांत कुमार के निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काशीपुर हरेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में कोतवाली काशीपुर पुलिस ने चैकिंग के दौरान बाजपुर रोड स्थित मून साइन कैफे हुक्का बार में हुक्का पीकर हुड़दंग काट रहे 21 लोगों को मय संचालक के गिरफ्तार किया गया।
संचालक आसिफ पुत्र शेर खान हुक्का बार चलाने से संबंधित कोई कागजात नहीं दिखा सका। मौके पर अवैध हुक्का बार के संचालक को अंतर्गत धारा 170 बीएनएस तथा हुक्का पीकर लोक अवदूषण फैला रहे व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट में चालानी कार्यवाही की गई तथा अवैध हुक्का बार से संबंधित हुक्के आदि को कब्जे में लिया गया तथा उप जिला मजिस्ट्रेट को अलग से रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है। अवैध गतिविधियों तथा अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त –
01. अंकित पुत्र लेखराज निवासी जसपुर
02. फैज पुत्र अब्दुल रऊफ निवासी कटोराताल, काशीपुर
03. सवान पुत्र अख्तर निवासी अल्लीखां, काशीपुर
04. अमन पुत्र अशरफ निवासी बैलजूड़ी, कुण्डा, काशीपुर
05. अरशान पुत्र जावेद निवासी अल्लीखां, काशीपुर
06. सैजल पुत्र फिरोज निवासी किला मौहल्ला, काशीपुर
07. सादवान पुत्र अख्तर अली निवासी अल्लीखां, काशीपुर
08. सभान पुत्र अख्तर निवासी अल्ली खां, काशीपुर
09. अब्दुल अहद पुत्र मौ. अनस निवासी थाना साबिक, काशीपुर
10. निजाम पुत्र शरीफ निवासी बरखेड़ा पाण्डे, आईटीआई, काशीपुर
11. उवेश पुत्र मतलूब निवासी कटोराताल, काशीपुर
12. रेहान पुत्र मौ. उमर निवासी अल्ली खां, काशीपुर
13. नजाकत अली पुत्र वजीर अली निवासी मालधन, रामनगर
14. गुरजीत सिंह पुत्र गुरनाम सिंह निवासी मालधन, रामनगर
15. शराफत अली पुत्र वजीर अली निवासी मालधन, रामनगर
16. अरबाज पुत्र कुवैब निवासी काजीबाग, काशीपुर
17. फाजिल पुत्र इकराम निवासी कविनगर, काशीपुर
18. अरहान पुत्र मुजीम अहमद निवासी रामनगर
19. राहुल पुत्र श्यामलाल निवासी महेशपुरा, काशीपुर
20. रहीम पुत्र इब्ने हसन निवासी सरवरखेड़ा, कुण्डा, काशीपुर
21. आसिफ (35 वर्ष) पुत्र शेरखान निवासी थाना साबिक, कोतवाली काशीपुर (अवैध हुक्का बार संचालक)
पुलिस टीम में कोतवाल हरेन्द्र चौधरी, एसएसआई नवीन बुधानी, प्रभारी टांडा उज्जैन हेम तिवारी, प्रभारी प्रतापपुर कौशल भाकुनी, एसआई कंचन पडलिया, कां. आदेश कुमार, गजेंद्र गिरी, महेश राम, आनंद सिंह तथा चेतन शामिल थे।
काशीपुर पुलिस का जनता को संदेश –
काशीपुर शहर में संचालित हुक्का बारों के कारण बच्चे एवं युवा वर्ग तेजी से धूम्रपान और नशे की ओर आकर्षित हो रहे हैं। हुक्के को मनोरंजन का साधन समझकर शुरू करने वाले कई युवा धीरे-धीरे निकोटीन की लत के शिकार हो जाते हैं, जिससे भविष्य में स्मैक (हेरोइन) एवं अन्य घातक मादक पदार्थों के सेवन का खतरा बढ़ जाता है। यह न केवल उनके स्वास्थ्य, बल्कि उनके परिवार, शिक्षा, करियर एवं सामाजिक जीवन पर भी गंभीर दुष्प्रभाव डालता है।
काशीपुर पुलिस सभी अभिभावकों, शिक्षकों एवं नागरिकों से अपील करती है कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखें, उन्हें नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध नशा संबंधी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
‘हुक्के की शुरुआत, नशे की ओर पहला कदम बन सकती है। अपने बच्चों को बचाइए, नशे के खिलाफ आवाज उठाइए।’



