spot_img
spot_img
Tuesday, March 24, 2026
spot_img

1 किलो 750 ग्राम गांजे के साथ पकड़ा गया रामनगर का युवक

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : नशे के विरुद्ध अभियान चलाते हुए पुलिस ने एक युवक को अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।

आपको बता दें कि कोतवाल अरुण कुमार सैनी के निर्देशन में कोतवाली पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान चलाते हुए एक व्यक्ति को वन निगम से कॉर्बेट नगर जाने वाले रास्ते में संदिग्ध अवस्था में धर दबोचा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक काले रंग के पिट्ठू बैग के अंदर 1 किलो 750 ग्राम अवैध गांजा बरामद बरामद हुआ।

पूछताछ में उसने अपना नाम दीपक कश्यप पुत्र रामचंद्र कश्यप, आयु 29 वर्ष, निवासी गूलरघट्टी के पास, रामनगर बताया। पुलिस ने दीपक के विरुद्ध 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।

पुलिस टीम में विवेचक एसआई दीपक सिंह बिष्ट, मनोज सिंह, हे.कां. हेमन्त सिंह, राजेश कुमार, कां. विजेन्द्र सिंह गौतम शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles