spot_img
spot_img
Wednesday, June 24, 2026
spot_img

काशीपुर ब्रेकिंग : अनूप अग्रवाल को जल्दी गिरफ्तार करे पुलिस, ताकि दहशत हो खत्म – प्रतीक अग्रवाल, देखें वीडियो

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : नगर के व्यापारी नेता अनूप अग्रवाल द्वारा 40 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और जानलेवा हमला करने का आरोप लगाने वाली व्यापारी प्रतीक अग्रवाल ने प्रेस वार्ता आयोजित कर पुलिस से अनूप अग्रवाल और उसके साथियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है।

रामनगर रोड स्थित एक होटल में प्रेस वार्ता आयोजित कर पीड़ित प्रतीक अग्रवाल ने कहा कि वह पिछले कई वर्षों से अनूप अग्रवाल के अत्याचारों से बुरी तरह पीड़ित हैं। हद तो तब हो गई जब लगभग एक माह पूर्व अनूप अग्रवाल ने उनसे 20 लाख रुपए उधार मांगे और उनके द्वारा मना करने पर उन्हें प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

प्रतीक अग्रवाल ने बताया कि जब मैं पायते वाली रामलीला के शुभारंभ अवसर पर रामलीला मैदान में पहुंचा तो वहां अनूप अग्रवाल पहले से ही मौजूद थे। जहां अनूप अग्रवाल ने उसे एक एडिटेड अश्लील वीडियो दिखाकर 40 लाख रुपए की मांग की और मुझ पर अपने साथियों के साथ हमले का प्रयास किया तथा उनके जान से मारने के लिए फायरिंग की जिसमें वह बाल-बाल बच गये। इस घटना के बाद से ही मेरा परिवार गहरे सदमे में है। मेरे बीवी बच्चों सहित मेरे माता-पिता बहुत परेशान है।

प्रतीक अग्रवाल ने कहा कि अनूप अग्रवाल ने मेरा और मेरे परिवार का सुख चैन छीन लिया है। मेरे पिताजी दिल के मरीज हैं। मेरे बीबी-बच्चे रो रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने पर पूरा परिवार दहशत में आ गया। तब मेरे पिताजी ने मजबूर होकर कहा कि अब इस तरह डरने से काम नहीं चलेगा। पानी सिर से ऊपर पहुंच चुका है लिहाजा पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराओ। मैं होशो हवास खो चुका था इसलिए मैंने सामान्य होने पर 25 अक्टूबर को काशीपुर कोतवाली में अनूप अग्रवाल से डरते-डरते अपने साथ हुई घटना की जैसे तैसे रिपोर्ट दर्ज कराई।

प्रतीक ने कहा कि मुझे पुलिस विभाग पर पूर्ण विश्वास है कि वह न्याय संगत कार्रवाई करते हुए अनूप अग्रवाल जैसे शातिर को जो फर्जी क्लिपिंग, फर्जी आवाज और और फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर सोशल मीडिया पर लोगों को प्रताड़ित करके उन्हें ब्लैकमेल करता है उसे और उसके दुष्कृत्यों में शामिल उसके पुत्र व साथियों को जेल भेजेगा।

प्रतीक अग्रवाल ने मीडिया से गुहार लगाई कि मीडिया के समक्ष आकर अपनी बात कहने के बाद अब अनूप अग्रवाल से पीड़ित दूसरे लोग भी मीडिया के सामने आकर अपना दर्द व्यक्त करने का साहस जुटा सकते हैं।

प्रेस वार्ता में उनके साथ पुष्प अग्रवाल व गगन कांबोज मौजूद थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles