spot_img
spot_img
Wednesday, February 25, 2026
spot_img

तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंची राष्ट्रपति मुर्मू, इन कार्यक्रमों में करेंगी शिरकत…

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज यानी मंगलवार को तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर आ रही हैं। राष्ट्रपति के आगमन से पहले ही उनकी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। राष्ट्रपति मूर्मू 9 नवबंर तक उत्तराखंड में रहेगी। साथ ही वह राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम में भी शिरकत करेगी। ऐसा पहली बार होगा जब राज्य स्थापना दिवस के मौके पर देश की राष्ट्रपति उत्तराखंड के राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होने वाली हैं।

राष्ट्रपति टिहरी,  उधमसिंह नगर, चमोली और देहरादून जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में मौजूद रहेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज पंतनगर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगी। जहां से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पंतनगर स्थित गोविंद बल्लभ पंत यूनिवर्सिटी में 35वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगी। समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छात्रों को गोल्ड मेडल देंगी। इस कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति पंतनगर एयरपोर्ट से देहरादून जीटीसी के लिए रवाना होंगी। देहरादून राजभवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रात्रि विश्राम करेंगी।

बताया जा रहा है कि अगले दिन 8 नवंबर को राष्ट्रपति बदरीनाथ धाम जाएंगी। भगवान बदरीनाथ के दर्शन करने के बाद राष्ट्रपति दोपहर करीब 1 बजे श्रीनगर गढ़वाल स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय यूनिवर्सिटी के 11वें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। दूसरे दिन भी देहरादून राजभवन में रात्रि विश्राम होगा। अगले दिन 9 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पुलिस लाइन में होने वाले कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राज्य को संबोधित भी करेंगी।  इसी कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति जौलीग्रांट एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

गौरतलब है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बतौर राष्ट्रपति ये पहला उत्तराखंड दौरा है। इसको लेकर पिछले कई दिनों से राज्य सरकार व जिला प्रशासन राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल के लिहाज से कार्यक्रमों को तय कर रहा है. इसी के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगे पुलिस बल को अधिकारियों द्वारा ब्रीफिंग दी गई। कार्यक्रम स्थल और वीवीआईपी रूट में किसी तरह की गलती न हो उसके सुरक्षा व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles