spot_img
spot_img
Thursday, February 19, 2026
spot_img

हल्द्वानी में 4 युवकों ने युवती को गाड़ी में खींचकर किया गैंगरेप

हल्द्वानी (महानाद) : एक युवती ने 4 युवकों पर उसका किडनेप कर चलती गाड़ी में गैंगरेप करने का आरोप लगाया है।

नगर निवासी एक युवती ने 4 युवकों पर उसके साथ चलती कार में 3 घंटे तक गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। पुलिस को तहरीर देकर मुखानी थाना क्षेत्र निवासी युवती नेबताया कि वह एक शादी में जाने के लिए घर से निकली थी। इसके बाद वह सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंची जहां उसका भाई लेने के लिए आने वाला था। जब काफी देर तक वह नहीं आया तो वह पैदल ही हीरानगर तिराहे के पास पहुंची। इसी बीच एक गाड़ी उसके पास आकर रुकी, जिसमें चार लोग सवार थे। उन्होंने युवती को कार में खींच लिया और गाड़ी लॉक कर ली।

युवती ने आरोप लगाया कि शराब पी रहे युवकों ने उसका फोन छीन लिया और उसे जबरन शराब पिला दी। इसके बाद गाड़ी 3 घंटे तक हल्द्वानी की गलियों में घूमती रही। इस दौरान चारों ने उसके साथ रेप किया और फिर युवती को मुखानी चौराहे पर उतारकर गाड़ी लेकर फरार हो गए। जिसके बाद युवती ने अपने दोस्त को वहां बुलाया उसके साथ स्कूटी से घर पहुंची और अपनी मां को आपबीती बताई।

घटना के अगले दिन युवती ने 4 युवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी 2 युवकों को गिरफ्तार कर गाड़ी बरामद कर ली है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी का रूट चैक करने के लिए शहर के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जायेगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles