spot_img
spot_img
Thursday, March 19, 2026
spot_img

कांग्रेस अध्यक्ष माहरा ने किया दून के नए निकायों में टैक्स वसूली का विरोध

सुहानी अग्रवाल
देहरादून (महानाद) : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष माहरा ने देहरादून के नए निकायों में टैक्स वसूली का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि सरकार टैक्स वसूली के नाम पर जनता के साथ धोखा कर रही है।

उन्होंने कहा भाजपा जब चुनाव में जाती है तो जनता से डबल इंजन की सरकार बनाने को कहती है, जब सरकार बन जाती है उसके बाद आय के स्रोतों को बढ़ाने के लिए कभी बिजली की दरों में बढ़ोतरी तो कभी संपत्ति कर के नाम पर जनता पर अतिरिक्त बोझ डाल देती है।

माहरा ने कहा कि प्रदेश के नवगठित नगर निकाय भी हाउस टैक्स के दायरे में आ जा रहे हैं। शहरी विकास विभाग संपत्ति कर की वसूली के मामले में जगह-जगह नोटिस चस्पा कर रहे हैं। भाजपा सरकार ने नए निकायों का गठन स्थानीय जनता से इस वादे के साथ किया था कि 10 साल तक कोई भी टैक्स वसूली नहीं की जाएगी। 5 वर्ष बीतने के बाद धामी सरकार ने नए निकायों में संपत्ति कर वसूली के लिए नोटिस लगाने शुरू कर दिया। जिसका कांग्रेस पूरी तरह से विरोध करती है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles