spot_img
spot_img
Wednesday, February 18, 2026
spot_img

कष्ट दूर कराने तांत्रिक के पास पहुंची युवती के साथ हुआ दुष्कर्म

रुड़की (महानाद) : अंबाला निवासी एक युवती ने एक तांत्रिक पर घर से सारे कष्ट दूर करने का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि आरोपी तांत्रिक उसकी अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर लगातार उसका उत्पीड़न कर रहा है।

आपको बता दें कि अंबाला निवासी एक युवती ने सिविल लाइन कोतवाली, रुड़की को तहरीर देकर बताया कि उसने पिछले साल नवंबर माह में एक तांत्रिक का विज्ञापन देखा था। दिए गए विज्ञापन में तांत्रिक ने घर के सारे कष्ट दूर करने की जानकारी दे रखी थी। विज्ञापन पर छपे तांत्रिक के मोबाइल नंबर द्वारा उसने तांत्रिक से संपर्क किया। जिस पर तांत्रिक ने उसे रुड़की आकर पूरी जानकारी देने की बात कही। जब वह सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले तांत्रिक के पास पहुंची तो तांत्रिक ने उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई, जिससे वह बेहोश हो गई। युवती ने आरोप लगाया कि इस दौरान तांत्रिक ने उसके साथ दुष्कर्म कर उसकी अश्लील वीडियो बना ली। अब वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसका मानसिक उत्पीड़न कर रहा है।

सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles