spot_img
spot_img
Friday, February 27, 2026
spot_img

1 जुलाई से लागू हो जायेंगे नये कानून, पुलिसकर्मियों की ट्रेनिंग शुरु

रुद्रपुर (महानाद) : नवीन आपराधिक विधियों ‘भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य संहिता 2023’ पर कार्यशाला का आयोजन कर ऊधम सिंह नगर पुलिस के कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया।

आपको बता दें कि पुलिस मुख्यालय देहरादून के आदेशानुसार भारत सरकार द्वारा अधिनियमित नये आपराधिक कानूनों यथा- भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 व भारतीय साक्ष्य अधिनियम-2023 को 01 जुलाई 2024 से सम्पूर्ण भारत में क्रियान्वित किये जाने से पूर्व समस्त पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण प्रदान करने के क्रम में एसएसपी ऊधम सिंह नगर डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशानुसार जनपद ऊधम सिंह नगर में अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान करना प्रस्तावित है।

इसी क्रम में आज दिनांक 30.04.2024 को पुलिस लाईन, रुद्रपुर में प्रथम चरण के प्रशिक्षण में पीओ विपुल पांडे, निरीक्षक संजय चौहान, निरीक्षक प्रीतम सिंह, एसआई गुरप्रीत कौर, सुभाष बिष्ट एवं एसआई मीना बिष्ट द्वारा जनपद के राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी और अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को नये कानून भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य संहिता 2023 के संबंध में प्रशिक्षित किया गया।

एसपी अपराध / यातायात द्वारा बताया गया कि कानून लोकतंत्र का एक मजबूत स्तम्भ है इसलिए सभी पुलिस कर्मियों को संबंधित कानूनों की जानकारी होना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर कानूनों में संशोधन होते हैं, इसलिए प्रशिक्षण के माध्यम से सभी को प्रशिक्षित किया जाता है ताकि सभी को वर्तमान मे प्रचलित कानूनों की जानकारियां हो सके व अद्यतन रह सके, जिससे समाज व लोकतंत्र को और मजबूती मिल सके व लोगों का कानून व्यवस्था का समय पर लाभ मिल सके।

इस दौरान जनपद के राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी व अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles