spot_img
spot_img
Saturday, March 14, 2026
spot_img

बेतालघाट में खाई में गिरी पिकअप, 2 की मौत, 4 रेफर, 9 घायल

नैनीताल (महानाद) : बेतालघाट क्षेत्र में एक पिकअप खाई में गिर गई। जिससे उसमें सवार 2 लोगों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को हल्द्वानी रेफर किया गया है जबकि 9 घायलों को इलाज चल रहा है।

आपको बा दें कि कल रात्रि के लगभग 1 बजे बेतालघाट पुलिस को सूचना मिली कि बेतालघाट क्षेत्र में लगे मेले से घर वापस लौट रही एक पिकअप जोकि बेतालघाट से 3 किलोमीटर खैरना की तरफ हरचानोली में दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। सूचना मिलते ही बेतालघाट थानाध्यक्ष अनीश अहमद ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया तथा घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। जिसमें 2 की मृत्यु एवं 4 रेफर व 9 घायल हुए हैं।

मृतक-
1- उमेद सिंह (58 वर्ष) पुत्र टीका सिंह निवासी ग्राम- नैनीचक, तहसील बेतालघाट, जिला नैनीताल।
2- मीनाक्षी बोहरा (15 वर्ष) पुत्री भागवत सिंह निवासी खैराली बंगा, तहसील बेतालघाट, जिला नैनीताल।

रेफर हल्द्वानी-
1- बबीता कठायत (12 वर्ष) पुत्री पृथ्वीपाल सिंह निवासी ऊंचाकोट, तल्ला गाँव, तहसील बेतालघाट जिला नैनीताल।
2- कंचन कठायत (15 वर्ष) पुत्री पृथ्वीपाल सिंह निवासी ऊंचाकोट, तल्ला गाँव, तहसील बेतालघाट जिला नैनीताल।
3- दीपा (24 वर्ष) पत्नी वीरेंद्र निवासी बर्धाे, तहसील बेतालघाट, जिला नैनीताल।
4- पना देवी (15 वर्ष) पुत्री पृथ्वीपाल सिंह निवासी ग्राम पाल्सो, ऊंचाकोट, तहसील बेतालघाट, जिला नैनीताल।

तथा अन्य 9 घायल।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles