spot_img
spot_img
Monday, May 4, 2026
spot_img

ब्रेकिंग : काशीपुर में आज मिले 68 कोरोना पॉजिटिव, उधम सिंह नगर में 162

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : नगर में कोरोना की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। काशीपुर में आज 68 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं उधम सिंह नगर में अब तक 162 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में 17, बाजपुर में 17, जसपुर में 8, गदरपुर में 1, खटीमा में 29, किच्छा में 1 तथा सितारगंज में 24 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. अमरजीत सिंह साहनी ने लोगों से अपील की है कि घर से बाहर निकलने पर मास्क अवश्य पहनें। अपने हाथों को लगातार धोते रहें। सैनेटाइजर का उपयोग करें। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। अनावश्यक रूप से घर के बाहर न निकलें। सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार आदि लक्षण दिखने पर अपना टेस्ट करायें।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles