ब्रेकिंग न्यूज काशीपुर : ब्लॉक प्रमुख की पत्नी की गोली लगने से मौत, तीन सिपाही घायल

0
6999

नरेश खुराना
कुंडा (महानाद): ब्लॉक प्रमुख की पत्नी को गोली लगने से मौत हो गई है। हत्या से रोषित लोगों ने हाइवे जाम कर दिया है। मौके पर पुलिस प्रशासन भारी पुलिस बल के साथ मौजूद है।

आपको बता दें कि भाजपा के ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख गुरताज सिंह भुल्लर की पत्नी गुरप्रीत कौर की गोली लगने से मौत हो गई। मौत से गुस्साए लोगों ने कुंडा क्षेत्र में एनएच पर जाम लगा दिया है। पुलिस प्रशासन लोगों को समझाने में जुटा है। लेकिन लोग किसी तरह से मानने को तैयार नहीं है।

Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार यूपी पुलिस एसओजी टीम के साथ काशीपुर ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख गुरुताज भुल्लर के घर दबिश देने पहुंची थी। इस दौरान पुलिस और आरोपियों के बीच धक्का मुक्की शुरू हो गई जिसे देखते हुए यूपी पुलिस द्वारा फायर झोंक दिया गया जिसमें ज्येष्ठ ब्लॉूक प्रमुख जसपुर गुरताज सिंह भुल्लर की पत्नी गुरप्रीत कौर की मौत हो गई।

गुरताज सिंह भुल्लर एवं उनकी पत्नी गुरप्रीत कौर

मामले में जानकारी देते हुए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए जनपद की फोर्स सहित अन्य जनपदों से फोर्स को मंगाया गया है। उन्होंने बताया की दोनो साइड से फायरिंग हुई है। जिसमें एक महिला की मौत हुई है। सूचना मिल रही है कि यूपी पुलिस के तीन सिपाही भी घायल हुए है जिसमें एक सिपाही की हालत नाजुक बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार हांलाकि अभी तक अधिकारियों ने सिपाहियों के घायल होने की अधिकृत जानकारी नहीं दी है। इसलिए ‘महानाद’ सिपाहियों के घायल होने की पुष्टि नहीं करता है।

वहीं मृतका के परिजनों ने कुंडा के पास स्थित हाइवे पर जाम लगा दिया है। मौके पर स्थिति नाजुक बनी हुई है। विस्तृत जनकारी जुटाई जा रही है।