spot_img
spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img

काशीपुर : चैती मेले में महिला के साथ मारपीट, मुकदमा दर्ज

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : चैती मेले घूमने आई एक महिला ने अपने पति व सास-ससुर पर उसके साथ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

किरतपुर, चांदपुर (बिजनौर) निवासी जूही रानी पत्नी अंजिल राजपूत ने मेला इंचार्ज, कोतवाली आईटीआई को तहरीर देकर बताया कि दिनांक 26-27.3.2026 की रात्रि के लगभग 3.00 बजे अपने पति अंजिल राजपूत पुत्र मुकेश, ससुर मुकेश पुत्र छत्तरा सिंह व सास बबीता के साथ चैती मेले में प्रसाद चढ़ा रही थी।

जूही ने बताया कि इस दौरान उसके पति की किसी अनजान महिला से बहस हो गई, जब उसने अपने पति को समझाया तो उसका पति, सास व ससुर उसे गंदी-2 गालिया देने लगे। जब उसने गाली देने से मना किया तो उसके पति अंजिल राजपुत को गुस्सा आ गया और निकास द्वार के बाहर उसे थप्पड़ों से मारना-पीटना शुरु कर दिया।

जूही ने बताया कि उसके सास-ससुर ने भी थोड़ा आगे जाकर उससे कहा कि चुपचाप घर चल नहीं तो अभी सही कर देंगे जब उसने उनसे कहा कि तुम्हारे लड़के ने क्यों मारा तो इतना सुनकर वे गुस्से में आ गये उन्होंने भी मेला परिसर से बाहर अपनी गाडी के पास उसे मारा-पीटा तथा तीनों लोग कहने लगे कि ज्यादा होशियार बनेगी तो यहीं जान से मार देंगे।

जूही ने अपने पति व सास-ससुर के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।

जूही की तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 351(2), 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई पंकज कुमार के हवाले की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles