spot_img
spot_img
Saturday, May 9, 2026
spot_img

मोबाइल झपटमारों की धरपकड़ के लिए चलाया चेकिंग अभियान, 8 बाइक करी सीज, हजारों का काटा चालान

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : गिरीताल क्षेत्र में दो दिनों में लगातार एक के बाद एक हुई मोबाइल झपटमारी की घटना के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। इसी क्रम में सोमवार को कटोराताल पुलिस चौकी इंचार्ज नवीन बुधानी के नेतृत्व में गिरीताल क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जहां उन्होंने पटाखा छोड़ती 3 बुलेट बाइकों सहित आठ वाहन सीज किए वहीं, हजारों रुपए का जुर्माना भी वसूला।
आपको बता दें कि बीते 2 दिनों के भीतर बाइक सवार बदमाश एक युवती और एक युवक का मोबाइल झपट कर फरार हो गए थे। वहीं पुलिस ने दोनों ही मामलों में मुकदमा दर्ज करते हुए झपटमारों की तलाश में सघन अभियान चलाया। इस दौरान कटोराताल पुलिस चौकी इंचार्ज नवीन बुधानी ने बताया कि मोबाइल झपटमारों के कुछ सुराग हाथ लगे हैं। जिन्हें जल्द पकड़ लिया जाएगा।
वहीं, कोतवाली काशीपुर पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कटोराताल पुलिस द्वारा पॉश इलाके गिरीताल में रेट्रो साइलेंसर, बिना नंबर प्लेट, ट्रिपल राइडिंग व रैश ड्राइविंग करने वालों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाते हुए 3 बुलेट मोटरसाइकिलों सहित कुल 8 वाहनों को सीज किया गया। इसके अतिरिक्त 6 वाहनों का नकद चालान कर 6 हजार रुपये समायोजन वसूला गया। इसके अतिरिक्त पुलिस एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles