दिसम्बर माह का राशिफल : पं. गोविंदराम की कलम से

0
357

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : पं. गोविंद राम की कलम से दिसम्बर माह का राशिफल

मेष (चू, चे, चौ, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : ता. 5 से मंगल केतुयुक्त अष्टमस्थ होने से स्वास्थ्य कष्ट, घरेलू उलझनें तथा बनते कामों में अड़चनें रहेंगी। धन का अपव्यय तथा लाभ में कमी रहेगी। मंगल स्वराशिगत होने से कठिन परिस्थितियों के बावजूद निर्वाह योग्य आय के साधन बनते रहेंगे।
उपाय – मूंगा रत्न धारण करेें, शुभ रहेगा।

Advertisement

वृष (ई, उ, ए, ओ, वा, वि, वु, वे, बो): ता. 18 तक शुक्र भाग्य स्थान में शनियुक्त संचार करने से भाग्यवश आय के साधन बनते रहेंगे और कुछ बिगड़े कार्य भी बनेंगे। ता. 19 से शुक्र वक्री होने से कारोबारी एवं घरेलू परिस्थितियों में अचानक परिवर्तन होगा।
उपाय – चार शुक्रवार को दूध, दही, देशी घी तथा मक्खन का दान करें, शुभ रहेगा।

मिथुन (क, की, कु, घ, ड, छ, के, को, ह): इस मास बुध की स्वगृही दृष्टि होने से कारोबार से व्यस्तताएं बढ़ेगी। अत्यन्त कठिनाई से निर्वाह योग्य धन प्राप्ति होगी। गृहस्थ जीवन में तनाव की स्थिति रहेगी। ता. 29 के बाद शरीर कष्ट रहेगा। दौड़ धूप एवं घरेलू उलझनें अधिक बढ़ेंगी।
उपाय – महामृत्युंजय मंत्र का नित्य जप करें, शुभ रहेगा।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो): कारोबार में व्यस्तताएं बढ़ेगी, अत्यन्त कठिनाई से निर्वाह योग्य धन प्राप्ति होगी, खर्चो की अधिकता से मन परेशान रहेगा। गृहस्थ जीवन में तनाव की स्थिति रहेगी। शरीर अस्वस्थ रहेगा। ता. 16 के बाद दौड़ धूप एवं घरेलू उलझनें बढ़ेंगी। आय के साधनों में विघ्न बांधाएं रहेंगी।
उपाय – नित्य 21 दिनों तक गणेश अथर्व शीर्ष का पाठ करें, शुभ रहेगा।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) : मासारम्भ में अत्याधिक संघर्ष के बावजूद कुछ कार्यो में सफलता और कुछ में विलम्ब होगा। धन और सुख साधनों में आंशिक वृद्धि होगी। परिवार में शुभ मांगलिक कार्यों पर खर्च होगा। ता. 15 के पश्चात विदेशी सम्बन्धों से कुछ लाभ के अवसर मिलेंगे। खर्च अधिक रहेगा।
उपाय – नित्य श्रीसूक्त का पाठ करें, शुभ रहेगा।

कन्या (टो, प (प्र), पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : मासारम्भ में किसी शुभ कार्यो पर धन का खर्च होगा। बनते कार्यों में विघ्न उत्पन्न होंगे। उत्तरा(र् में किसी प्रिय बन्धु से मनमुटाव व गलत फहमी उत्पन्न हो सकती है। अकस्मात धन का अपव्यय होने के योग हैं। सोच समझ कर खर्च करें। किसी निकट बन्धु से धोखा मिलने के भी संकेत हैं।
उपाय – नित्य 21 दिनों तक राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें, शुभ रहेगा।

तुला (री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : शुक्र, शनि युक्त चतुर्थस्थ संचार करने से सर्विस अथवा व्यवसाय में संघर्षपूर्ण परिस्थितियों का सामना करना पड़े। अत्याधिक भागदौड़ करने पर भी आय से व्यय अधिक रहेगा। ता. 19 से शुक्र वक्री होने से कुछ आन्तरिक घरेलू समस्याएं रहेंगी।
उपाय – श्रीसूक्तम के 21 पाठ करें, शुभ रहेगा।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, पा, पी, यू) : ता. 5 से मंगल इसी राशि में होने से स्वास्थ्य में सुधार। कुछ बिगड़े काम बनेंगे। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। स्त्री व परिवार की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। विगत किए कार्यो में सफलता मिलेगी। प्रिय बन्धु से मुलाकात हो, मासान्त में आर्थिक एवं घरेलू उलझनें उत्पन्न होंगी।
उपाय – चार मंगलवार को हनुमान जी का चोला चढ़ाएं, शुभ रहेगा।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, डा) : विशेष परिश्रम और भागदौड़ से अभीष्ट कार्य की सिद्धि होगी। अधिक व्यय से मानसिक तनाव होगा। सरकारी कार्यो में सफलता प्राप्त होगी। विशेष व्यक्तियों से सम्पर्क होगा। स्त्री व सन्तान का सुख मिलेगा, अकस्मात यात्रा होगी। ता. 17 से कार्य व्यवसाय में अकस्मात धन प्राप्ति के अवसर प्राप्त होंगे।
उपाय – नित्य 21 दिनों तक गणेश जी को मोदक चढ़ायें, शुभ रहेगा।

मकर (भे, ज, जी, जू, जे, जो, ख, खी, खू, खे, खो, ग, गी) : कोई शुभ कार्य सम्पन्न होगा। व्यवसाय या नौकरी में उन्नति के चांस हैं। कठिन कार्यो में सफलता प्राप्त होगी। कार्य क्षेत्र में व्यस्तताएं बढ़ेंगी। अकस्मात धन प्राप्ति के योग हैं। शुभ कार्यो पर धन खर्च होगा। महिलाओं को परिवारिक सुखों में वृद्धि होगी।
उपाय – लगातार 5 शनिवार को हनुमान जी के सामने सरसों के तेल का दीपक जलायें, शुभ रहेगा

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) : सोची हुई योजनाओं में आंशिक सफलता प्राप्त होगी। दाम्पत्य जीवन में सुख, भाई बन्धुओं का सहयोग प्राप्त होगा। धर्म एवं अध्यात्मिक क्षेत्रों में रुझान बढ़ेगा। भूमि वाहनादि का क्रय विक्रय करने में बाधाएं। सौंदर्य वस्तुओं पर धन खर्च होगा।
उपाय – हर शनिवार को भगवान शिवलिंग पर कच्ची लस्सी चढ़ाएं, शुभ रहेगा।

मीन (दी, दू, थ, झ, दे, दो, चा, ची) : आकस्मिक धनलाभ के साथ खर्च में वृद्धि होगी। व्यवसायिक क्षेत्रों में स्थिति कुछ अनुकूल होगी। भाई बन्धु का सहयोग मिलेगा। परन्तु शनि की दृष्टि होने से दाम्पत्य जीवन में कुछ वैचारिक मतभेद, क्रोध अधिक। गुप्त चिन्ता और मानसिक तनाव रहेगा।
उपाय – नित्य 21 दिनों तक शनि चालीसा का पाठ करें, दीपक जलाएं, शुभ रहेगा।

।। श्री ठाकुर देवाय नमः ।।

पं. गोविन्द राम
ज्योतिषाचार्य

श्री बांके बिहारी मन्दिर

यहाँ पर पूजा-पाठ, सुन्दर काण्ड, अखण्ड रामायण, रुद्राभिषेक, हस्त रेखा
राशि रत्न, विवाह मिलान, जागरण पार्टी आदि के लिए सम्पर्क करें।
असाध्य को साध्य, मुश्किल को आसान बना देता है ज्योतिष

श्री बांके बिहारी मन्दिर, मौहल्ला रहमखानी, पुरानी सब्जी मण्डी, काशीपुर (उ.सिं.नगर)

मो.:  8171689447

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here