spot_img
spot_img
Wednesday, May 13, 2026
spot_img

ब्रेकिंग न्यूज : एसएसपी उधम सिंह नगर ने किये 7 महिला दरोगाओं सहित 25 तबादले

विकास अग्रवाल
रुद्रपुर (महानाद) : एसएसपी उधम सिंह नगर दलीप सिंह कुंवर ने निरीक्षक / उप निरीक्षकों के ट्रांसफर किए हैं।

निरीक्षक राजेंद्र सिंह डागी को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक थाना पन्तनगर बनाया गया है।

एसआई विनोद जोशी को थानाध्यक्ष पुलभट्टा से थानाध्यक्ष दिनेशपुर, राजेश पांडे को एसएसआई किच्छा से थानाध्यक्ष पुलभट्टा, अशोक कुमार को थाना दिनेशपुर से एसआईटी पुलिस कार्यालय, सुशील कुमार को थाना केला खेड़ा से थाना जसपुर भेजा गया है।

एसआई अर्जुन सिंह को चौकी शिवराज पट्टी से प्रभारी चौकी बेरिया दौलत, कपिल कांबोज को चौकी गढ़ीनेगी से थाना किच्छा, जितेंद्र सिंह को थाना रुद्रपुर से थाना केलाखेड़ा तथा राजेंद्र कुमार पंत को थाना झनकईया से थाना किच्छा भेजा गया है।

एसआई विजेंद्र कुमार को थाना काशीपुर से प्रभारी चौकी प्रतापपुर, नानकमत्ता, मनोहर चंद को चौकी बेरिया दौलत से प्रभारी चौकी गढ़ीनेगी, पान सिंह तोमक्याल थाना रुद्रपुर से थाना काशीपुर तथा प्रकाश राम विश्वकर्मा को थाना किच्छा से थाना रुदपुर भेजा गया है।

एसआई बसंत प्रसाद को चौकी बरहैनी से थाना किच्छा, हरीश राम आर्य को पुलिस लाइन से थाना गदरपुर, सत्य प्रकाश रायपा को पुलिस लाइन से थाना गदरपुर, अरविंद बहुगुणा को शिकायत प्रकोष्ठ से प्रभारी चौकी बरहैनी तथा ललित बिष्ट को पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी शिवराज पट्टी, कुंडा बनाया गया है।

एसआई सुप्रिया नेगी को थाना कुंडा से थाना खटीमा, बबीता को थाना खटीमा से थाना किच्छा, सोनिका सत्यबली जोशी को थाना दिनेशपुर से थाना कुंडा, दीपा अधिकारी को थाना किच्छा से थाना दिनेशपुर, सीमा कोली को महिला प्रकोष्ठ काशीपुर/पुलिस लाइन से थाना गदरपुर, नेहा ध्यानी को थाना सितारगंज से थाना जसपुर, भूमिका पांडे को थाना जसपुर से थाना सितारगंज भेजा गया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles